{"_id":"7f78a18a052de39e9df3c4e1aa89015d","slug":"general-manager-of-bhel-rose-hmt-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल के महाप्रबंधक पहुंचे एचएमटी, किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल के महाप्रबंधक पहुंचे एचएमटी, किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 29 May 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेल (भारतीय हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड) के महाप्रबंधक अजय आर वैद्य ने बृहस्पतिवार को एचएमटी का दौरा किया और रक्षा उपकरण बनाने संबंधी संभावनाएं तलाशी। उन्होंने कर्मियों को आश्वस्त किया कि एचएमटी रानीबाग के अच्छे दिन लौटेंगे।
विज्ञापन
भेल के निदेशक के निर्देश पर महाप्रबंधक वैद्य पुणे से एचएमटी रानीबाग पहुंचे। उन्होंने इकाई का निरीक्षण कर मशीनों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, ये भी जाना कि पहले एचएमटी ने कौन-कौन से रक्षा उपकरण बनाए हैं। कारखाने में क्या-क्या काम हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कारखाने के कार्मिक प्रमुख पीके श्रीवास्तव, उत्पादन प्रमुख मनोज पांडे, संपदा अधिकारी एसके वर्मा, संयुक्त संघर्षशील मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संयोजक नारायण राम आर्य, सचिव शंकर दत्त तिवारी, बलराम आर्य, ललित मोहन चंद्र, नंदन सिंह बिष्ट, केएस खत्री और सुनील डोभाल के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैद्य ने कहा कि भेल को भी सरकार ने रिवाइवल पैकेज दिया था और भेल आज उत्कृष्ट संस्थानों में है। उन्होंने कर्मियों को अच्छे दिन का भरोसा दिलाया। वहीं, नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चे का धरना 92वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान खड़क सिंह बिष्ट, जगत सिंह चम्याल, प्रताप सिंह जीना, केएस जीना, विनोद कुमार पाठक, इरशाद हुसैन, संजय बोरा, बीके चंदोला, जेएस फर्त्याल और राम सिंह सूर्या आदि थे।