फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaulapar opens open post

गौलापार में खुलेगी अस्थायी चौकी 

Sun, 01 Oct 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 01 Oct 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gaulapar opens open post
हल्‍द्वानी कोतवाली में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

गौलापार में हादसों को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी पुुलिस चौकी खोली जाएगी। पुलिस जनता के सहयोग से कानून व्यवस्था को नियंत्रित करेगी। जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए मोबाइल रिकवरी सेल काम करेगा। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपने सुझाव और शिकायत दर्ज कराई तो एडीजी ने उनका सिलसिलेवार जवाब दिया और हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।  प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि गौलापार में हादसों को रोकने के लिए पुलिस चौकी की नितांत जरूरत है।
विज्ञापन


एडीजी के सामने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, नशे के कारोबार, बाहरी लोगों के सत्यापन आदि मुद्दे भी उठाए गए। एक पूर्व सैनिक ने कहा कि फौजी को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने में रखना चाहिए। आर्मी एक्ट का अधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पुलिस मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। कार्यक्रम में डीआईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद रहे। 



जनता के सुझाव और शिकायतें
1 - पहाड़ पर टैक्सी चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। पुलिस को चालकों की जांच करनी चाहिए। -सीएम पांडे पार्षद 
2 - शहर की गलियों में शराबी टहलते हैं। इससे महिलाओं को डर लगता है। -शोभा बिष्ट पार्षद 
3 - शहर में बाहर के लोग मजदूरी को आ रहे हैं। इनका सत्यापन जरूरी हो गया है। -हुकुम सिंह कुंवर कांग्रेस नेता
4 - युवा तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे हैं। उन पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। -तारा दत्त पांडे वरिष्ठ नागरिक
5 - त्योहार में बाजारों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हों। पुलिस सादी वर्दी में भ्रमण करे। -गोविंद बगड़वाल व्यवसायी नेता
6 - शहर में इन दिनों स्मैक की तस्करी और सट्टा बढ़ गया है। इस पर अकुंश लगे। -सराफत अली खां कांग्रेस नेता
7 - ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस क्या कर रही है। इसका जवाब मिले। - बलदेव संधू समाजसेवी 
8 - वाहनों की बढ़ती संख्या से बाजार में पार्किंग की समस्या हो रही है। -हेमंत बगड़वाल कांग्रेस नेता
9 - मुखानी चौराहे को ठीक किया जाए। दमुवाढूंगा रोड पर बाइकर्स की अराजकता को काबू लगे। -प्रदीप गुप्ता व्यवसायी 
10 -गौलापार में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जाए। -किरन डालाकोटी कांग्रेस नेता
11 - मुंह ढककर चलने वाली लड़कियों की महिला पुलिस जांच करे। रुपेंद्र नागर शिवसेना नेता
12 - ठेले वालों का उचित स्थान निर्धारित किया जाए। - वीरेंद्र चड्ढा, व्यवसायी

मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। वेंडर पालिसी तैयार हो गई है। ठेलेवालों की समस्या का निराकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed