फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula red tent in the woods began again, police Kanbing

गौला जंगल में फिर लाल टेंट लगा, पुलिस की कांबिंग

Sun, 11 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Sun, 11 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

 तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में सितंबर के महीने में दो बार प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया गया था। मौके पर लाल टेंट मिला था।

विज्ञापन


अब एक बार जंगल में लाल टेंट, खाने के सामान के रैपर की सूचना जग्गी गांव एक ग्रामीण के देने से खलबली मच गई। भारी पुलिस बल ने जंगल में कांबिंग की है। भयभीत ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ जग्गी के किसान जय किशन पांडे अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। इस दौरान उनको जंगल में लाल रंग का शामियाने वाला टेंट दिखाई दिया, तो उन्होंने तत्काल वापस आकर ग्राम प्रधान इंदर सिंह बिष्ट को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ग्राम प्रधान की जानकारी पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी एक सिपाही के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

बाद में लालकुआं कोतवाली पुलिस भारी फोर्स और असलहों के साथ मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग की। मौके पर पुलिस बल को टेंट, खाने के रैपर मिले। सीओ महेशानंद गैरोला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed