{"_id":"6175cb6f55c19864e31c897e","slug":"gaula-bridge-should-be-opened-for-light-vehicles-soon-cm-haldwani-news-hld442492153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के वाहनों के लिए जल्द खोला जाए गौला पुल: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के वाहनों के लिए जल्द खोला जाए गौला पुल: सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौला पुल को हल्के वाहनों के लिए जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। पांच दिन के अंदर दूसरी बार गौला पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम ने कहा कि गौला पुल का संपर्क मार्ग टूटने के कारण गौलापार से लेकर सितारगंज के लोग परेशान हैं। लोगों को काठगोदाम के रास्ते हल्द्वानी आना पड़ रहा है। सरकार की कोशिश है कि नियमों को शिथिल कर पुल को जल्द चालू किया जाए।
सीएम ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से पुल के संपर्क मार्ग के मामले में तकनीकी जानकारी भी ली। इसके बाद एनएचएआई के इंजीनियरों को गुणवत्तायुक्त संपर्क मार्ग जल्द बनाने की हिदायत भी दी।
मुख्यमंत्री रविवार की सुबह सर्किट हाउस से गौलापार हेलीपैड जा रहे थे। अचानक वह गौला पुल का निरीक्षण करने के लिए चले गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, आपदा मंत्री धन सिंह रावत, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी आदि मौजूद थीं। 19 अक्तूबर को भी मुख्यमंत्री ने गौला पुल का निरीक्षण किया था।