{"_id":"5e81af158ebc3e76a002d96f","slug":"gas-cylinders-demand-are-increasing-in-nainital160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बढ़ी गैस सिलेंडरों की बिक्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर, नैनीताल। देशभर में हुए लाक डाउन के बाद जहां एक और लोग खाद्य सामग्री का भंडारण करने लगे हैं वहीं दूसरी ओर नैनीताल में कुकिंग गैस सिलेंडरों की मांग भी बढ़ गई है। इसके चलते निगम रोजाना तीन से चार ट्रक कुकिंग गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कर रहा है वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरीके से बंद हो गई है इससे निगम को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की पर्वत गैस सर्विस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकेले नैनीताल शहर में लगभग 19000 कुकिंग गैस उपभोक्ता हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से पहले नैनीताल शहर में रोजाना 400 से साढे 400 सिलेंडरों की बिक्री पर्वत गैस सर्विस की और से की जाती थी लेकिन अब लॉकडाउन के बाद कुकिंग गैस सिलेंडरों की बिक्री बढ़ गई है। पर्वत गैस सर्विस के बुकिंग क्लर्क प्रकाश रावत के मुताबिक जब से लॉकडाउन हुआ है तभी से नैनीताल में रोजाना साढे 500 से साढे छह सौ सिलेंडरों की बिक्री हो रही है। आजकल एक दिन में सौ से डेढ़ सौ सिलेंडर अधिक बिक रहे हैं। दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरीके से बंद हो गई है ऐसा नैनीताल के होटल और रेस्टोरेंट आदि के बंद होने से हुआ है। लोग एक सिलेंडर लेने के तीन-चार दिन बाद फिर से दूसरे सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करा ले रहा है जबकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि भविष्य में कुकिंग गैस की किल्लत होगी लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।