Ramnagar: खताड़ी में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो भाई गिरफ्तार, 34 सिलिंडर जब्त
रामनगर में अवैध गैस रीफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी में दो भाई रंगेहाथ पकड़े गए मौके से 34 सिलिंडर बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर में बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मारा। वहां अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ सैजी नामक दो भाइयों को घरेलू सिलिंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया।
टीम ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 34 छोटे-बड़े सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग के लिए तराजू, बाट और अवैध ज्वलनशील पदार्थ भी जब्त किए गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत है। पुलिस उसकी संलिप्तता की आशंका पर जांच कर रही है। साथ ही मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है।
दो लोगों को सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर और गैस एजेंसी की किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।- सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर