{"_id":"6600741364abcfb8ae074584","slug":"gangster-on-four-accused-of-prostitution-including-two-women-haldwani-news-c-8-1-hld1023-331087-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो महिलाओं सहित देह व्यापार के चार आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो महिलाओं सहित देह व्यापार के चार आरोपियों पर गैंगस्टर
Mon, 25 Mar 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दूसरे राज्यों से नौकरी का झांसा देकर युवतियों से हल्द्वानी में देह व्यापार कराने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चारों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर डीएम की संस्तुति के लिए भेजा था जिसकी अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तीन सप्ताह पहले हीरानगर चौकी क्षेत्र के कलावती कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार चलते पकड़ा था। मौके से पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सोनाखाली स्थित 24 परगना निवासी तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उर्फ अनारुल शेख उसकी साथी शरीफा बेगम, सकलेन शेख और फैजल खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक तान्या शेख गैंग की सरगना है। पश्चिम बंगाल से युवतियों को गुमराह कर यहां लाने के बाद तान्या और शरीफा के साथ रखा जाता था। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी की ओर से आरोपियों का गैंग चार्ट बनाकर डीएम और एसएसपी की संस्तुति के लिए भेजा था। शनिवार को इसकी अनुमति मिलने के बाद देर रात चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।