{"_id":"54b2be4daec9412622263d2992c40476","slug":"galigluj-from-ifs-staff-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफएस से गालीगलौज, स्टाफ से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफएस से गालीगलौज, स्टाफ से धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Fri, 01 May 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने आईएफएस को गालीगलौज करने के साथ ही उनके सामने ही वाहन लेकर नदी से चले गए, जबकि वन महकमा चुपचाप देखता रहा।
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज प्रभारी आईएफएस ट्रेनी कल्याणी ने बताया कि बुधवार रात 11:15 बजे वह रुटीन गश्त पर जैसे ही बेतखेड़ी खेत से दाबका पहुंचीं, वैसे ही खनन माफिया ने उन्हें घेर लिया। माफिया ने उनकी गाड़ी का दरवाजा खोल गालीगलौज की और आरोप-प्रत्यारोप करने लगे।
विज्ञापन
कल्याणी ने बताया कि माफिया ने स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की करने के साथ उन्हें भी डराया-धमकाया। वहीं, इस बीच दाबका में चल रही चार पांच जेसीबी और दर्जनों डंपर सुरक्षित गेट से बाहर निकल गए। कल्याणी ने बताया कि माफिया के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन