फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gadarpur MLA Arvind Pandey Warning to miscreants of Haldwani violence

HINSA: 'मैं दंगाई को किसी जाति से नहीं जोड़ता, दंगाई नीचे नहीं ऊपर ही जाएगा'; विधायक की उपद्रवियों को चेतावनी

Tue, 20 Feb 2024 08:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 08:24 AM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के बाद से बवाल मचा हुआ है। हल्द्वानी हिंसा मामले में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि मैं दंगाई को किसी जाति, मजहब से नहीं जोड़ता हूं, दंगाई केवल दंगाई होता है। इनके लिए हमारी सरकार यहां पर बैठी है। 

विज्ञापन
Gadarpur MLA Arvind Pandey Warning to miscreants of Haldwani violence
गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पूरी दुनिया से लोग उत्तराखंड में देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने आते हैं। यहां की प्रकृति के दर्शन के लिए आते हैं। कुछ लोग यहां की छवि पर धब्बा लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से दंगाई हैं। मैं दंगाई को किसी जाति, मजहब से नहीं जोड़ता हूं, दंगाई केवल दंगाई होता है। इनके लिए हमारी सरकार यहां पर बैठी है। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी। दंगाई नीचे नहीं रहेगा, वह ऊपर ही जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली, नगर निगम ने जारी की आरसी; DM को भेजा पत्र

विज्ञापन


इसके लिए हमारे पुलिस बैठी है, हमारा कानून बैठा है, हमारे मुख्यमंत्री बैठे हैं। हम उत्तराखंड की पहचान पर किसी तरह का धब्बा नहीं लगने देंगे। विधायक पांडेय सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां पर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed