फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From two days onwards, there will be increase in cold again

आज से दो दिन तक फिर ठंड में होगा इजाफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
From two days onwards, there will be increase in cold again
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शनिवार को धूप अच्छी खिलने के साथ सर्द हवा भी चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन मौसम फिर खराब रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ठंड अभी और रहेगी। रविवार और सोमवार को मौसम में फिर परिवर्तन रहेगा। कोहरा और हल्की बारिश की संभावना बनी है। शनिवार को आद्रता 72 प्रतिशत और दक्षिण पश्चिमी हवा की गति 2.2 किमी प्रति घंटा रही। हल्द्वानी का तापमान एक डिग्री बढ़कर 21.4 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 14.5 और न्यूनतम तीन डिग्री बढ़कर 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देहरादून राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और हरिद्वार तथा उधमसिंहनगर में कोहरा छाया रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed