{"_id":"69b9adc1488f45c361003138","slug":"from-april-each-ward-will-get-four-sanitation-workers-nainital-news-c-238-1-ntl1001-123729-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अप्रैल से प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे चार सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अप्रैल से प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे चार सफाई कर्मी
Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका अंशकालिक और अस्थायी रूप से अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखेगी। 15 वार्ड सभासदों की ओर से सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चार अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की मांग की जा रही है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सभासदों की मांग के क्रम में उनकी ओर से विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्थायी कार्मिकों की नियुक्ति की मांग की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने कहा है कि इस संबंध में बैठक की जाएगी। अप्रैल में प्रत्येक वार्ड में चार-चार सफाई कर्मचारी मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन