{"_id":"61ef03de55a0e71d7d632fd9","slug":"friendship-gate-will-be-built-after-elections-on-nepal-border-haldwani-news-hld451880330","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर चुनाव बाद बन पाएगा ‘मैत्री गेट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर चुनाव बाद बन पाएगा ‘मैत्री गेट’
विज्ञापन
खटीमा में भारत नेपाल बार्डर पर बनने वाला मैत्री गेट का फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सरकार की ओर से भारत-नेपाल बार्डर पर बनाया जाने वाले भव्य मैत्री गेट अब विधानसभा चुनाव के बाद ही बन पाएगा। शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को मैत्री गेट के निर्माण के लिए मंजूरी तो मिली लेकिन आचार संहिता लगने के चलते भव्य द्वार का निर्माण नहीं हो सका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल 72.43 लाख रुपये की लागत का मैत्री गेट खटीमा के मेलाघाट गांव में बनाया जाना है। आचार संहिता लगने के चलते लोनिवि की ओर से गेट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। यूएस नगर के खटीमा ब्लॉक के मेलाघाट गांव की सीमाएं नेपाल से लगी हुई हैं। मेलाघाट गांव में नाव घाट, सुंदरनगर, नगरा तराई के रास्ते नेपाल से भारी संख्या में लोग उत्तराखंड आकर खरीदारी करते हैं। राज्य से भी पर्यटक मेलाघाट गांव से नेपाल घूमने के लिए जाते हैं।
मेलाघाट में भारतीय व नेपाली नागरिकों की भारी आवाजाही को देखते हुए सीएम धामी ने भारत नेपाल बार्डर पर मैत्री गेट के निर्माण की घोषणा की है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता महिपाल रावत ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद गेट के निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।