फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud under the protection of the government in the Forest Guard examination: Pritam

फारेस्ट गार्ड परीक्षा में सरकार के संरक्षण में हुई धांधली : प्रीतम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud under the protection of the government in the Forest Guard examination: Pritam
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ​सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा
हल्द्वानी/रामनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि फारेस्ट गार्ड परीक्षा में सरकार के संरक्षण मेें धांधली हुई। लालटेन यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का विकास खोजने का प्रयास कांग्रेस के लोग बुधवार को करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार को राशन सस्ता करना चाहिए था मगर सरकार ने शराब सस्ती कर दी। देवभूमि में सरकार शराब की नदियां बहाने पर तुली है। राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के तहत यूपीए की सरकार में दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल मिल रहा था। कांग्रेस सरकार पांच रुपये किलो गेहूं और नौ रुपये किलो चावल दे रही थी। भाजपा सरकार ने आते ही गरीब के मुंह से निवाला छीनने के लिए नौ रुपये किलो गेहूं और पंद्रह रुपये किलो चावल कर दिया। गरीबों को 13 रुपये 60 पैसे प्रति किलो की जगह अब 40 रुपये प्रति किलो की चीनी बाजार से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने 150 रुपये गैस सिलिंडर महंगा कर दिया। गरीब अपने बच्चे को दूध तक नहीं मिला पा रहा है। कहा फारेस्ट गार्ड की परीक्षा रद्द करने की जगह सीएम एसआईटी जांच कराने की बात कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार के संरक्षण में धांधली हुई। कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार के तमाम लोगों के पास ऑडियो और वीडियो हैं। सौ दिन में लोकायुक्त बनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री तीन वर्ष बाद भी लोकायुक्त नहीं बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान के नेतृत्व मेें लड़ा जाएगा चुनाव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 का चुनाव आलाकमान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए लोगों के संबंध में कहा कि राजनीति में दरवाजे कभी बंद नहीं होते हैं। समय आने पर आलाकमान के निर्देश पर पार्टी में लेने या न लेने पर विचार किया जाएगा।
हल्द्वानी के लिए मुख्यमंत्री की झोली खाली, क्यों करें स्वागत: इंदिरा
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में हल्द्वानी के लिए कुछ भी नहीं है। रिंग रोड की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया था मगर आज तक एक भी रुपया रिंग रोड के नाम पर जारी नहीं हुआ। आईएसबीटी के लिए जमीन तय नहीं है और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो सके हैं। कहा कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार में आने के बाद भी द्वार के लिए मुख्यमंत्री के पास कोई योजना नहीं है। ऐसे में विचार किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के स्वागत का कोई औचित्य नहीं है।

रामनगर में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को प्रदेश सरकार का पुतला फुंका। इस मौके पर पूर्व विधायक रणजीत रावत, महासचिव प्रकाश जोशी, विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, नगरध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन मंडलअध्यक्ष ओमप्रकाश, डॉ. निशांत पपनै, ललित मोहन जोशी, पुष्कर दुर्गापाल, किशोरी लाल, अनिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नरेश कालिया, शेर सिंह लटवाल, ताइफ खान, मोहम्मद हाशिम, पीयूष अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed