{"_id":"591dee0d4f1c1bdb30f22a9d","slug":"fraud-fraud-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी से की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी से की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
रामनगर,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्लाट की रकम लेने के बाद भी उसकी रजिस्ट्री और कागजात न देने पर एक फौजी ने पुलिस को टेड़ा रोड निवासी प्रापर्टी डील के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
19 इनफैंट्री सीनियर डिवीजन में हवलदार के पद पर कार्यरत भारत सिंह निवासी ग्राम लखचोरिया बेरीखाल तहसील थैलीसैण पौड़ी गढ़वाल ने उदयपुरी चोपड़ा में 1120 गज का एक प्लाट टेड़ा रोड निवासी प्रापर्टी डीलर से खरीदा था।
आरोप है कि पूरा भुगतान करने के बाद भी प्रापर्टी डीलर ने अब तक प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई। कई बार के आग्रह के बाद भी न तो प्रापर्टी डीलर रजिस्ट्री करा रहा है और न ही उनके रुपये ही लौटा रहा हे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रापर्टी डीलर बसंत कुमार के खिलाफ 420, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।