{"_id":"6674c061bc7417e5030fa4f7","slug":"four-trucks-seized-in-pine-wood-smuggling-case-haldwani-news-c-337-1-ha11005-111145-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: एक्शन में वन विभाग, विभाग चीड़ की लकड़ी की तस्करी के मामले में चार ट्रक सीज; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: एक्शन में वन विभाग, विभाग चीड़ की लकड़ी की तस्करी के मामले में चार ट्रक सीज; मुकदमा दर्ज
Fri, 21 Jun 2024 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:04 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चीड़ की लकड़ी से लदे चार ट्रकों को रोककर जांच की तो चारों वाहनों में अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से ज्यादा चीड़ की लकड़ी बरामद हुई है। विभाग ने चारों ट्रकों को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से चीड़ की लकड़ी तस्करी में सीज किए गए वाहन।
विस्तार
वन विभाग की टीम ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चीड़ की लकड़ी से लदे चार ट्रकों को रोककर जांच की तो चारों वाहनों में अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से ज्यादा चीड़ की लकड़ी बरामद हुई है। विभाग ने लकड़ी तस्करी मामले में चारों ट्रकों को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के छकाता वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी टीम के साथ हनुमानगढ़ी चेक पोस्ट में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी को जा रहे लकड़ी से लदे चार ट्रकों को रोककर उनकी जांच की गई। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या यूके 01 सीए-2416 में निर्धारित मात्रा से 10 घनमीटर, ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-9616 में 12 घनमीटर, ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-0700 में 11.50 घनमीटर और ट्रक संख्या यूके 19 सीए-8555 में 14.81 घनमीटर चीड़ का छिलका-गुलिया (लकड़ी) अधिक पाई गई।
विज्ञापन
बताया कि इन ट्रकों के अभिवहन पास में लकड़ी की मात्रा इससे कहीं कम दर्ज थी। उन्होंने बताया कि चारों ट्रकों को सीज कर रेंज परिसर तिकोनिया हल्द्वानी में खड़ा करा दिया गया है और भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभिवहन पास संजय सिंह निवासी ग्राम कनगाड़ पोस्ट आफिस ताकुला जिला बागेश्वर के नाम से जारी थे। बताया कि संजय सिंह को बागेश्वर से हल्द्वानी लाया जा रहा है। धरपकड़ करने वाली टीम में वन दरोगा दलीप सिंह कार्की, बाल किशन पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी व वन आरक्षी रोहित नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन