फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four more panser trains stop on Sidkul Halt

सिडकुल हॉल्ट पर चार और पैंसेजर ट्रेनें रुकेंगी

Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four more panser trains stop on Sidkul Halt
एक्सीडेंट ‌रिलीफ ट्रेन - फोटो : google

लालकुआं-काशीपुर रूट पर चलने वाली चार और पैसेंजर ट्रेनें शनिवार से रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट पर रुकेंगी। इससे यहां से गुलरभोज, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी और काशीपुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लालकुआं से काशीपुर रूट पर संचालित पैसेंजर ट्रेनें रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट पर एक-एक मिनट के लिए रुकेंगी। यह प्रायोगिक ठहराव 13 मई से 12 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर सिडकुल हॉल्ट पर पहुंचेगी और आठ बजकर 56 मिनट पर प्रस्थान करेगी। साथ ही काशीपुर से लालकुआं चलने वाली पैसेंजर ट्रेन छह बजकर 39 मिनट पर पहुंचेगी और छह बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन अपरान्ह दो बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी और दो बजकर 16 मिनट पर प्रस्थान करेगी व काशीपुर से लालकुआं चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 12 बजकर 54 मिनट पर पहुंचेगी ओर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed