{"_id":"663190019928ab5b6a095819","slug":"four-forts-found-it-costly-to-park-vehicles-on-the-roadside-haldwani-news-c-8-1-hld1023-350375-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चार थानाध्यक्षों को सड़क किनारे वाहन खड़े करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चार थानाध्यक्षों को सड़क किनारे वाहन खड़े करना पड़ा महंगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। चार थाना प्रभारियों को सड़क किनारे नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना महंगा पड़ गया। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने उनके सरकारी वाहनों के चालान काट दिए। उधर एसएसपी ने दोबारा सड़क पर सरकारी वाहन खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कोतवाली परिसर के सभागार में क्राइम मीटिंग रखी गई थी। इस दौरान जिले के सभी थानाध्यक्ष पहुंचे थे। थाना काठगोदाम, खनस्यू, कालाढूंगी और तल्लीताल के थानाध्यक्षों के सरकारी वाहन सड़क पर खड़े थे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा। काफी देर तक ये वाहन सड़क पर ही खड़े रहे।
इस पर एसएसपी ने सीओ सिटी नितिन लोहनी को नो पार्किंग जोन में खड़े पुलिस के वाहनों के चालान करने के आदेश दिए। आदेश के दिए क्रम में सीओ सिटी ने चारों थानाध्यक्ष के सरकारी वाहनों केे चालान काट दिए।
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि यातायात नियम जनता और पुलिस के लिए समान हैं, भविष्य में यदि किसी भी पुलिस कर्मी के वाहनों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी।
विवेचना में देरी पर थानाध्यक्ष भी होंगे जिम्मेदार
हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने विवेचनाओं में देरी होने पर नाराजगी जताई। कहा कि विवेचना में यदि विवेचक की ओर से लापरवाही हुई तो अब थानाध्यक्ष भी जिम्मेदार होंगे। वनाग्नि की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी फायर यूनिट को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
मंगलवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने कोर पुलिसिंग व क्वालिटी विवेचना पर जोर दिया। गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही की जाए और आदतन व पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर चालानी कार्रवाई के लिए कहा। एसएसपी ने जल्द सभी थानों का निरीक्षण करने व लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी क्राइम हरबंस सिंह, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं संगीता, सीएफओ गौरव किरार आदि मौजूद रहे।
तीन पुलिस कर्मियों को दी विदाई
बैठक से पहले पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस कर्मियों को विदाई दी गई। दरोगा जसवीर सिंह व एएसआई रंजीत सिंह ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। एएसआई जीवन चंद्र मिश्रा अधिवर्षता आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हुए हैं।