फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four accused arrested for creating ruckus at Khurshid's residence

खुर्शीद के आवास पर बवाल करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for creating ruckus at Khurshid's residence
भीमताल/भवाली/मुक्तेश्वर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के सतखोल स्थित आवास पर आगजनी और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस अब अन्य 16 आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पता चला था कि चारों आरोपी बृहस्पतिवार को रामगढ़ रोड पर स्विस बैंक के आगे बैंड पर खड़े हैं और हल्द्वानी की ओर भागने की फिराक में हैं। भवाली और मुक्तेश्वर पुलिस ने उन्हें घेरकर धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में चंदन सिंह लोधियाल (27) निवासी नथुवाखान, उमेश मेहता (30) निवासी सूपी मुक्तेश्वर, कृष्णा सिंह बिष्ट (30) और राजकुमार मेहता (29) निवासी मुक्तेश्वर शामिल हैं। पुलिस ने चंदन सिंह लोधियाल के कब्जे से .32 बोर की बगैर लाइसेंसी पिस्टल एक मैगजीन के साथ बरामद की है।
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बरामद होने के कारण चंदन पर धारा 147, 148, 452, 436, 504 के अलावा 25 शस्त्र अधिनियम की धारा बढ़ाई गई है। उमेश मेहता, कृष्णा सिंह और राजकुमार मेहता के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 436, 504 के तहत कार्यवाही होगी। चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन चिलवाल के आह्वान पर गए थे
भीमताल। भवाली कोतवाली में चारों ने पुलिस को बताया कि वे कुंदन चिलवाल के आह्वान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर गए थे। उन्होंने सिर्फ पुतला फूंका और नारेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने सलमान खुर्शीद के केयर टेकर के साथ गालीगलौज और अभद्रता की थी। आवेश में आकर खुर्शीद के मकान पर आगजनी और फायरिंग कर दी। चारों ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर वे अपने वकील के पास हल्द्वानी जा रहे थे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
16 अन्य आरोपी पुलिस के रडार पर
भीमताल। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है। इसी आधार पर पुलिस 16 अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल मंगाई है। पता चला है कि आरोपियों में सत्ता पक्ष से जुड़े कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में भवाली कोतवाल अशोक कुमार, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मोहम्मद आसिफ, एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी रामगढ़ मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, सिपाही मनोज कुमार, उमेश राज और विनोद रावत शामिल थे।
रामपुर से खरीदी थी पिस्टल
हल्द्वानी। फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी चंदन सिंह लोधियाल ने रामपुर जिले के बिलासपुर से खरीदी थी। चंदन ने पुलिस को बताया कि पिस्टल बेचने वाले का नाम उसे याद नहीं है। घटना के समय गुस्से में उसने गोलियां चलाईं। पूरी मैगजीन खाली होने के बाद उसने खिड़की के शीशे पर मुक्का मारा था। इस बीच कांच टूटकर उसके हाथ में धंस गया था। वह रिजॉर्ट चलाता है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता लगा रही है। मुकदमे के विवेचक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश कपिल को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर तीन बार दबिश दी गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
पुलिस के लिए सिरदर्द बनी घटना
हल्द्वानी। सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और फायरिंग की घटना पुुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों ने अनुसार सत्ता से जुड़े संगठन के ऊपर हाथ डालना इतना आसान नहीं था। स्थानीय पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के बारे में दो दिन में जानकारी हासिल कर ली थी लेकिन गिरफ्तारी करने के लिए कई चैनलों से हरी झंडी लेनी पड़ी। चार की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

कोट----------
सलमान खुर्शीद के घर हुई आगजनी और फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। जल्द ही मुख्य आरोपी राकेश कपिल सहित अन्य लोग गिरफ्तार होंगे। फरार लोगों के खिलाफ पुलिस वारंट लेगी।
-नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed