फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Foundation Day celebrated mother Naina Devi temple

धूमधाम से मनाया मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस

Thu, 28 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 28 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrated mother Naina Devi temple

मां नयना देवी की आरती, कुल पूजा, कन्या पूजन, हवन यज्ञ, सुंदरकांड औैर भजनों की धूम के साथ बुधवार को मां नयना देवी मंदिर का 131वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से दिनभर नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस पर मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त में देवी स्नान, शृंगार और विशेष पूजन के साथ श्री मां की आरती शुरू हुई। उसके बाद कुल पूजा में अमरनाथ साह के वंशजों वीरेंद्र नाथ साह, प्रदीप साह, दिव्यंत साह, राजीव लोचन साह, सोमा साह, ज्योति साह, मीता साह, रंजना साह, अस्मिता साह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पंडित बसंत बल्लभ जोशी, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, जगदीश लोहनी, नवीन जोशी, उमेश जोशी, राजेश बेलवाल व लक्ष्मी नारायण लोहनी ने विशेेष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। जिसमें यजमान के रूप में अमन राज बजाज और अस्मिता बजाज ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में सुंदरकांड के बाद शाम को संगीत कला अकादमी से जुड़े कलाकारों ने डा. विजय कृष्ण के नेतृत्व में भजन संध्या से समा बांधा। इस दौरान श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उपाध्यक्ष राधा रमन, सचिव हेमंत कुमार साह, उप सचिव प्रदीप साह, कोषाध्यक्ष जेपी साह, प्रशासनिक अधिकारी विनोद जोशी, बंसत जोशी, विवेक साह, किशन नेगी, गिरीश चंद्र उप्रेती, भीम सिंह कार्की, विमल चौधरी, भगवान सिंह, पान सिंह, कुन्नू सिंह खंपा, सुमन साह, मंजू रौतेला, अमिता साह, मुन्नी भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed