फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Found dead body of abhishek

गौला बैराज में मिला अभिषेक का शव 

Fri, 21 Jul 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Fri, 21 Jul 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Found dead body of abhishek
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान गौला में बहने वाले पंतनगर के अभिषेक जोशी का शव गौला बैराज के गेट नंबर पांच से बरामद हो गया है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे जल पुलिस और काठगोदाम पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब 11.30 बजे शव बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को पंतनगर निवासी अभिषेक जोशी मोहल्ले के ही दोस्त शुभम का जन्म दिन मनाने दोस्तों गिरीश चंद्र, पवन कुमार, कमल, ओम प्रकाश जोशी, शिवम मौर्य और राकेश वर्मा के साथ अमृतपुर आया था। जहां पहले सभी ने बियर पी थी इसके बाद गौला नदी में नहाने में उतर गए।
विज्ञापन


अभिषेक तैरने की बात कह कर नदी के बीचों-बीच पहुंच गया था। जब वह नदी से बाहर निकल रहा था तो पत्थर से पैर रपटने पर बह नदी में बह गया था। दोस्तों ने अभिषेक को रोकने की कोशिश की थी लेकिन पानी के तेज बहाव के साथ उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के गोताखोरों ने तलाश की थी लेकिन पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार की सुबह जल पुलिस, काठगोदाम पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया था। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed