फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former President Ram Nath Kovind reached Kainchi Dham

Uttarakhand News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम में बिताए 45 मिनट, कहा- मन प्रसन्न हो गया

Mon, 27 Oct 2025 05:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार की शाम 4.30 बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया।

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind reached Kainchi Dham
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार की शाम 4.30 बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने 45 मिनट तक मंदिर में समय बीताने के साथ ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने पूर्व राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर का भ्रमण कराने के साथ बाबा के द्वारा मंदिर स्थापना को लेकर भी अवगत कराया। साह ने बताया कि कैंची धाम में सालभर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बताया कि कैंची धाम में पहली बार आकर बेहद शांति मिली। साथ ही बाबा का ध्यान लगाकर मन प्रसन्न हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर नैनीताल से कैंची धाम तक सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed