फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest personnel of Dauli range rescued the rare 'Red Coral Khukri' snake.

डौली रेंज के वन कर्मियों ने दुर्लभ ‘रेड कोरल खुकरी’ साँप का किया रेस्क्यू।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel of Dauli range rescued the rare 'Red Coral Khukri' snake.
खुकरी सांप को रेस्क्यू करते सर्प विशेषज्ञ वन कर्मी। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं। शांतिपुरी नंबर तीन निवासी गोविंद सिंह कार्की के घर पर एक लाल रंग का सांप आने की सूचना पर रेस्क्यू विशेषज्ञ सोनू कार्की ने वनकर्मियों को मौके पर भेजा। वनकर्मियों ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। यह सांप अति दुर्लभ श्रेणी का है।
विज्ञापन

डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप दुर्लभ रेड कोरल खुकरी है। यह केवल तीसरी बार उत्तराखंड में देखा गया है। इससे पूर्व 2015 में खटीमा, 2020 में नैनीताल और अब ऊधमसिंह नगर जिले के शांतिपुरी क्षेत्र में मिला है। अति दुर्लभ श्रेणी में आने वाला यह सांप विषरहित होता है और छोटे जीव, चूहे, मेढक इसका भोजन होता है।
विज्ञापन

उधर प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति के सांप पर भविष्य में शोध किया जाएगा। वनाधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार रेड कोरल खुकरी सांप को पहली बार 1936 में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में देखा गया था। तब इसे ओलीगोडन खेरिनसिस वैज्ञानिक नाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed