{"_id":"680bf87f8c52d466c7068e70","slug":"forest-guard-suspended-trees-four-foresters-attached-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-106932-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पेड़ काटने पर एक फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, चार फॉरेस्टर अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पेड़ काटने पर एक फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, चार फॉरेस्टर अटैच
Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में एक फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। चार फॉरेस्टरों को अटैच करने की कार्रवाई की गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि बीते दिनों रामनगर रेंज में अवैध पातन का मामला सामने आया था। इस पर विभागीय स्तर पर जांच की गई थी।
प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडेय ने मामले में बृहस्पतिवार को एसआईटी का गठन किया था। शुक्रवार को एसआईटी की जांच के आधार पर जुड़का बीट के फॉरेस्ट गार्ड संदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। फॉरेस्टर गुुरुदेव सिंह, नवीन चंद, इमरान, मोहन बिष्ट को कार्यालय से अटैच करने की कार्रवाई की गई है।