{"_id":"625491393f133f2dd606d3e6","slug":"forest-fire-on-32-places-in-kumaun-haldwani-news-hld4591835130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में 12 घंटे में 32 जगह जंगल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में 12 घंटे में 32 जगह जंगल जले
विज्ञापन
नैनीताल के मनोरा रेंज के खुर्पाताल तोक के जंगल में लगी आग के साथ धुआं उठता हुआ।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कुमाऊं में केवल 12 घंटे में आग की 32 घटनाएं हुईं हैं। आरक्षित, सिविल और वन पंचायत के जंगलों में लगी आग से 60 हेक्टेयर से अधिक वन संपदा जल गई है। इस महीने में एक ही दिन में वनाग्नि की ये सबसे अधिक घटनाएं हैं।
वर्तमान में वनाग्नि के जो हालात हैं, वह छह साल पुुराने समय की ओर इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2016 में जंगलों में भीषण आग लगी थी। आग बुझाने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर मंगाने पड़े थे। एनडीआरएफ आदि टीमों को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया था। सोमवार को कुमाऊं में 24 आरक्षित वन क्षेत्रों और आठ वन पंचायतों व सिविल वनों में आग लगी।
अब तक 157 घटनाएं
हल्द्वानी। 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के बाद से कुमाऊं मंडल के आरक्षित, पंचायत और सिविल वनों में वनाग्नि की 157 घटनाएं हो चुकीं हैं। इसमें 263 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हो चुका है। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजिस्वनी पाटिल कहतीं हैं कि बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा आदि वन प्रभागों में आग लगी है। वन कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अप्रैल में वनाग्नि की घटनाएं
दिनांक कुल घटनाएं प्रभावित क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
एक अप्रैल 07 13.84
दो अप्रैल कोई घटना नहीं
तीन अप्रैल 01 0.5
चार अप्रैल 07 6.5
पांच अप्रैल 13 13.95
छह अप्रैल 01 03
सात अप्रैल 08 14.84
आठ अप्रैल 05 5.5
नौ अप्रैल 05 9.38
दस अप्रैल 06 7.84
खुर्पाताल क्षेत्र में आग से आधा हेक्टेयर जंगल राख
नैनीताल। जिला मुख्यालय के पास खुर्पाताल के जंगल में सोमवार को आग लग गई। आग से आधा हेक्टेयर जंगल राख हो गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मनोरा रेंज के खुर्पाताल क्षेत्र के जंगल से सोमवार को धुआं उठता देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मनोरा रेंज के रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि किसी अराजक तत्व ने खुर्पाताल के कंपार्ट एक के जंगल में आग लगा दी थी, जो थोड़ी देर में काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। संवाद