फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department team and smugglers fired shots at each other

वन विभाग की टीम और तस्करों ने एक दूसरे पर चलाईं गोलियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Forest department team and smugglers fired shots at each other
Forest department team and smugglers fired shots at each other - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी/बाजपुर। बरहैनी रेंज बौर नदी किनारे गश्त कर रही जंगलात टीम पर तस्करों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तस्कर एक बाइक और शीशम के सात गिल्टे छोड़कर फरार हो गए। मौके से 12 और 315 बोर के 33 कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। वन दरोगा लक्ष्मण सिंह जीना की तहरीर पर कालाढूंगी (नैनीताल) थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बाइक संख्या के आधार पर एक तस्कर को चिह्नित कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंज के वन दरोगा लक्ष्मण सिंह जीना विभाग के रोपण रक्षक विजेंद्र बाबू, जगमोहन सिंह, विशन सिंह केे साथ दक्षिणी बरहैनी बीट बौर नदी किनारे गश्त कर रहे थे। इस दौरान तस्कर बाइकों पर लकड़ी के गिल्टे लेकर जा रहे थे। जंगलात टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को रोकने की कोशिश की। इस पर तस्करों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। छह बाइकों में सवार तस्करों की संख्या 12 थी। आत्मरक्षा के लिए वन विभाग की टीम ने चार राउंड हवाई फायर किए।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग होने पर तस्कर बाइक से शीशम सहित अन्य लकड़ी के गिल्टे और एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने मौके से 12 बोर के 32, 315 बोर का एक कारतूस का खोखा और गिल्टों सहित बाइक को कब्जे में ले लिया। बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर कालाढूूंगी थाने में तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद बाइक केलाखेड़ा के गांव मसीत में रहने वाली नजाकत अली की बताई गई है। टीम में विजेंद्र बाबू, जगमोहन, विशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की गश्ती टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मौके से मिले कारतूस के खोखे पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनेश नाथ महंत, एसओ कालाढूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed