फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time, the bear will get a radio collar

पहली बार भालू को लगेगा रेडियो कॉलर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the bear will get a radio collar
प्रतीकात्मक।
विजेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन

हल्द्वानी। वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश में पहली बार भालू की गतिविधियों की जानकारी के लिए रेडियो कॉलर लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत गढ़वाल मंडल में जोशीमठ क्षेत्र से करने की तैयारी है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। इसी के तहत वन्यजीवों पर रेडियो कॉलर लगाने और उनकी मूवमेंट की जानकारी रखी जा रही है। विभाग ने पहले बाघ, हाथी, तेंदुओं में रेडियो कालर लगाया है। बाघ, तेंदुआ के अलावा लोगों पर भालू भी हमला करते हैं। ऐसे मामलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके, इसके लिए वन विभाग ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग कहते हैं कि राज्य में पहली बार भालू के मूवमेंट पर रेडियो कॉलर लगाकर जानकारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जर्मनी से रेडियो कॉलर मंगाया गया है। जोशीमठ क्षेत्र में भालू के आबादी क्षेत्र में मूवमेंट है, इस बारे में वन विभाग को बताया गया है। जहां पर शिकायत है, उस क्षेत्र जोशीमठ क्षेत्र से भालू को ट्रेंक्यूलाइज कर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य दूसरी जगहों से अगर शिकायत मिलती है, वहां पर भी प्रयास किया जाएगा। भालू के लिए खास पिंजरा भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वन्यजीवों को लग चुका रेडियो कॉलर
हल्द्वानी। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग कहते हैं कि प्रदेश में कई वन्यजीवों के रेडियो कालर लगाया जा चुका है। इसमें छह तेंदुआ, तीन हाथी और एक बाघ में रेडिया कालर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed