फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Follower of IRB arrested for molesting female health officer

महिला हेल्थ ऑफिसर से छेड़छाड़ में आईआरबी का फॉलोवर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Follower of IRB arrested for molesting female health officer
महिला हेल्थ ऑफिसर से छेड़छाड़
विज्ञापन

में आईआरबी का फॉलोवर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। एक महिला हेल्थ ऑफिसर के साथ आईआरबी में फॉलोवर के पद पर तैनात युवक ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने फॉलोवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में बताया कि वह मंगलवार देर रात काशीपुर से नैनीताल लौट रही थी। कालाढूंगी क्षेत्र में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तभी एक पुलिसकर्मी ने एक बाइक चालक को रोका और उसे उसके साथ जाने को कहा। कहा कि वह पुलिस विभाग में ही तैनात है। वह उसके साथ नैनीताल आ गई। आरोप है कि थोड़ी देर में उसने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बजून क्षेत्र में सुनसान जगह पर बाइक रोकी और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो उसने पुलिस की धौंस दिखाकर उसे मारने की धमकी दी।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी संजय देव राजपूत आईआरबी में फॉलोवर है और चंपावत का निवासी है। उसके खिलाफ धारा 354 क और 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किराएदार की 13 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
नैनीताल। 52 वर्षीय व्यक्ति पर अपने किराएदार की 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के घर में किशोरी अपने माता पिता के साथ तीन वर्ष से रहती है। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार को सुबह आठ बजे आरोपी ने उसकी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई कश्मीर सिंह और सिपाही शाहिद अली आरोपी को पकड़कर ले आई। करीब ढाई घंटे तक कोतवाली में भीड़ जुटी रही। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी रामदास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed