फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Follow the instructions of Lyngdoh Committee

छात्रसंघ चुनाव : लिंगदोह समिति के निर्देश का करें पालन

Wed, 01 Nov 2023 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Follow the instructions of Lyngdoh Committee
नैनीताल। डीएसबी परिसर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को परिसर प्रशासन, प्रबुद्ध नागरिक, पुलिस प्रशासन, विद्यार्थियों और छात्रसंघ उम्मीदवारों की बैठक हुई। प्रो. संजय पंत ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों का पालन कराना जरूरी है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव हो सकेंगे। प्रो. अतुल जोशी ने छात्र नेताओं का आह्वान किया कि वह परिसर, शहर और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और परिसर की गरिमा को बनाए रखें। सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आने वाले चुनावों के दौरान नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहताश सागर ने कहा कि परिणाम के बाद प्रत्याशी अपनी कमियों को सुधारकर भविष्य में और बेहतर करें। इस मौके पर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष तिवारी, सहायक प्रॉक्टर डॉ. रीतेश साह, डॉ. हरिप्रिया पाठक, शुभम बिप्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed