फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flaws found in DDA office

Nainital News: डीडीए कार्यालय में मिलीं खामियां

Wed, 04 Jun 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in DDA office
नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में कई खामियां मिलीं। दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। प्राधिकरण की ओर से समन जारी करने के ऑफलाइन रिकॉर्ड भी नहीं मिले। पांच साल पहले दायर वाद में अब तक तारीख नहीं दी गई है। आयुक्त ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक सप्ताह में दस्तावेज सूचीबद्ध व वर्गीकृत कर संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश डीएम को दिए हैं।
विज्ञापन



कुमाऊं आयुक्त रावत ने डीडीए कार्यालय में दस्तावेजों के रखरखाव और विभाग की ओर से की गई कार्रवाई संबंधित फाइलें मांगीं। प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि एलडीए के समय के 946 व डीडीए बनने के बाद के 556 समेत 1502 मामलों में सुनवाई की जा रही है। सचिव स्तर पर 2650 मामले सुनवाई के लिए विचाराधीन हैं। 279 मामलों में सीलिंग के आदेश किए गए हैं जबकि विभाग की ओर से लगाई गई सील तोड़कर दोबारा काम करने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने ऑनलाइन व ऑफलाइन निस्तारित किए जा रहे वादों की जानकारी मांगी, लेकिन कार्यालय में इनका वर्गीकरण नहीं मिला। वाद रजिस्टर में अंकित केसों की फाइलें मंगाईं तो पता चला कि पांच वर्ष से भवन स्वामी को तारीख पर नहीं बुलाया गया। इस पर आयुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि वादी को तारीख पर नहीं बुलाकर कर्मचारी अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को आंकड़ों और मामलों को वर्षवार, व्यावसायिक व निजी में वर्गवार सूचीबद्ध करवाने व संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि तय समय पर भवन मानचित्रों को स्वीकृति दी जाए, अगर मानक पूरे नहीं है तो किए जाएं। इस दौरान प्राधिकरण सहायक अभियंता सुधांशु सिंह, शिवम धीमन, अवर अभियंता हेम उपाध्याय व विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed