फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five thousand to seat 21 thousand applications

पांच हजार सीट के लिए 21 हजार आवेदन

Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर की आईटीआई की पांच हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 20 हजार 950 आवेदन फार्म आए हैं। आईटीआई की प्रवेश परीक्षा 12 जून को होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र सीधे डाक से भेजे जाएंगे। साथ ही, प्रवेश पत्र नेट से भी निकालने की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन


राज्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश इस बार भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होंगे। प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को सौंपी गई है। परिषद के प्रवेश परीक्षा प्रभारी मुकेश पांडे ने बताया कि प्रदेश भर की आईटीआई में आवेदन के लिए 20 हजार से अधिक फार्म जमा हुए हैं। इनकी स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 12 जून को प्रत्येक जिले में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र मिलने में परेशानी हो तो वे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हल्द्वानी आईटीआई (युवक) के प्रधानाचार्य जेएम नेगी ने बताया कि नये सत्र में प्रवेश के लिए यहां कुल 1548 आवेदन फार्म बिके थे। जबकि 1614 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। अधिक फार्म जमा होने की वजह यह है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी आईटीआई में अपना आवेदन फार्म जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्रों की पहली पसंद फिटर, मशीनिष्ट और वेल्डर ट्रेड
हल्द्वानी। आईटीआई के कई ऐसे ट्रेड हैं, जो युवाओं की सबसे ज्यादा पसंद बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार फिटर, इलेक्ट्रिीशियन, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आरएसी, आटोमोटिव, बॉडी रिपेयर, पेंट रिपेयर, वेल्डर आदि ट्रेड के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हैं, लेकिन ट्रेड में दाखिला मेरिट के हिसाब से मिलता है। बता दें कि इन ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं की ही सिडकुल में सबसे अधिक डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed