फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five teachers awarded with Sparsh Ganga Shikshashree Award

स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से नवाजे गए पांच शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five teachers awarded with Sparsh Ganga Shikshashree Award
हल्द्वानी। हिमालयन एजूकेशन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सोसाइटी (हर्ड्स) ने पांच शिक्षकों को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान से नवाजा है। जीजीआईसी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में रक्तदान अभियान के प्रणेता प्रो. आंनद सिंह उनियाल, सृजन स्पास्टिक सोसाइटी की संस्थापक श्रद्धा कांडपाल, विद्यालय की खाली बंजर जमीन पर स्पर्श गंगा वन तैयार करने वाले धन सिंह घरिया, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के लिए उत्तरकाशी के सोवेंद्र सिंह, मेधावी व गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले प्रो. केएल तलवाड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्राओं और हर्ड्स संस्था के सदस्यों ने स्पर्श गंगा रैली निकाली। हर्ड्स के सचिव प्रो. अतुल जोशी ने आभार जताया। संचालन प्रीति बिष्ट ने किया। डिंपल जोशी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजक सचिव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक एलएम पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका आशा बिष्ट, स्पर्श गंगा अभियान के प्रणेता प्रो. प्रभाकर बड़ोनी, हर्ड्स के अध्यक्ष केके पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, व्यापारी नेता नवीन वर्मा, डॉ. एसडी तिवारी, डॉ. सुरेश डालाकोटी, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. ममता लोहमी, डॉ. श्रद्धा और डॉ. नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के राहुल कुमार, जीजीआईसी धोलाखेड़ा की हर्षिता खोलिया, जीजीआईसी हल्द्वानी की मंतरा सैफी, जीजीआईसी हल्द्वानी की नंदिनी बिष्ट, पूजा खनवाल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की चेतना आर्या, जीआईसी मोतीनगर के सूरज गंगवार, जीजीआईसी धोलाखेड़ा की सलोनी पाल, प्रियंका सुयाल, जीजीआईसी मालधनचौड़ की मानसी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed