फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five retail counters will be opened in the market to control inflation

Uk: महंगाई नियंत्रण के लिए मंडी में खोले जाएंगे रिटेल काउंटर, सीएम के निर्देश पर मंडी अध्यक्ष ने की बैठक

Thu, 16 Apr 2026 12:09 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी मंडी में महंगाई नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। हर मंडी समिति में पांच रिटेल काउंटर खोलने के जाएगे। 

विज्ञापन
Five retail counters will be opened in the market to control inflation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डाॅ. अनिल कपूर डब्बू ने महंगाई नियंत्रण के मुद्दे पर अधिकारियों और सचिवों के साथ बैठक की। इसमें फल, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने संबंधी निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक मंडी समिति में पांच बड़े रिटेलर काउंटर खोले जाएंगे। इनसे जनता को सस्ते और उचित मूल्य पर फल, सब्जी व दैनिक वस्तुएं मिलेंगी।

विज्ञापन

सचिवों को प्रतिदिन तीन सदस्यीय सचल दल गठित करने का निर्देश दिया गया। यह दल बाजार का भ्रमण कर दैनिक खुदरा दरों का आकलन करेगा। बोर्ड मुख्यालय को सूचना दी जाएगी। समिति के अधीन आने वाले क्षेत्र खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस जारी होंगे। मोबाइल वैन से भी सस्ती सामग्री मिलेगी।

विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने कहा कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में महंगी सामग्री बेचने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। बैठक में निदेशक मंडी परिषद हेमंत वर्मा और महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे जबकि वर्चुअल माध्यम से सभी मंडी के अधिकारी जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन व पीएफ न मिलने पर किया कर्मचारियों

मंडी परिसर के सफाई कर्मचारियों ने वेतन और पीएफ का भुगतान न होने पर बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने ठेकेदार पर समय पर वेतन न देने और पीएफ कटौती न करने का आरोप लगाया। उन्होंने समय पर वेतन देने और अनिवार्य रूप से पीएफ जमा कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक वेतन भुगतान न हुआ तो वह कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। इस संबंध में उन्होंने मंडी सचिव को ज्ञापन भी दिया है। वहां अमित, सचिन, नरथ पाल, रोहित, राजेंद्र, नरेश, अर्जुन कुमार, सोनू और रामू कश्यप आदि शामिल थे। संवाद

सफाई कर्मचारियों की ओर से वेतन और पीएफ भुगतान के लिए ज्ञापन दिया गया है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। -दिग्विजय सिंह देव, सचिव श्रेणी एक



सफाई कर्मचारियों ने समय से वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं होने की जानकारी दी है। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। -डाॅ. अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष, उत्तराखंड मंडी परिषद

बूम बैरियर पर गुस्साए व्यापारी

हल्द्वानी के मंडी परिसर में लगाए जा रहे बूम बैरियर के मुद्दे पर व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा है। आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि कृषि उत्पादन सीजन में मंडी में वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इससे लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बूम बैरियर कैसे काम करेगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अध्यक्ष डब्बू ने बताया कि मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया था। जिला, पुलिस और मंडी प्रशासन की बैठक में बूम बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed