{"_id":"5d7566388ebc3e0135498f74","slug":"five-hours-of-light-failure-50-thousand-consumers-are-worried-haldwani-news-hld3559559174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे बत्ती गुल, 50 हजार उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे बत्ती गुल, 50 हजार उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
LIGHT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पावर ट्रांसमिशन के 220 कमसुवागांजा स्थित सबस्टेशन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते शहर के ग्रामीण डिवीजन के अधिकांश सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों की बिजली सप्लाई ठप रही। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई गुल होने से क्षेत्र के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हुईं।
गर्मी के चलते पंखे, कूलर, एसी सभी का संचालन बंद होने से लोगों का घरों के भीतर रहना मुश्किल हो गया। कमलुवागांजा से सप्लाई बहाल होने के बाद स्थानीय सबस्टेशनों में ट्रिपिंग के चलते देर शाम तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। जिस वजह से लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। सुबह 10.30 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति अपराह्न 3.15 बजे बहाल हो सकी।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 220 सबस्टेशन कमलुवागांजा से होती है। पावर ट्रांसमिशन सूत्रों के मुताबिक 220 सबस्टेशन में एकाएक कंडक्टर गिर गया। जिस वजह से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली गुल होने से 33 केवी टीपीनगर, फूलचौड़, 13 बीघा इंदिरानगर, कठघरिया, कमलुवागांजा आदि सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शहर क्षेत्र की सप्लाई 132 केवी सबस्टेशन काठगोदाम से दी गई। जिस वजह से शहरी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
कोट
कमलुवागांजा सबस्टेशन में कंडक्टर गिर गया। जिस वजह से बिजली सप्लाई ठप हुई। अपराह्न 3.15 बजे कंडक्टर दोबारा लगा दिया गया। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति काठगोदाम 132 केवी सबस्टेशन से की गई। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अपराह्न सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
- एलएम बिष्ट, अधीक्षण अभियंता पिटकुल।