फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five hours of garbage vehicles stopped, talk made on the persuasion of officers

पांच घंटे कूड़ा गाड़ियां रोकीं, अफसरों के मनाने पर बनी बात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
Five hours of garbage vehicles stopped, talk made on the persuasion of officers
ट्रेंचिंग ग्राउंड से उठते धु्एं के विरोध में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करते एसडीएम विवेक राय। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कुछ लोगों के विरोध के चलते नगर निगम की कूड़े से भरी गाड़ियां दूसरे दिन भी पांच घंटे तक कूड़ा लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर खड़ी रहीं। इस पर नगर आयुक्त ने कूड़े की गाड़ियां खाली नहीं होने तक आग नहीं बुझाने का फरमान सुनाया। साथ ही एसडीएम और सीओ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द आग बुझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 11 बजे से कूड़ा गाड़ियां खाली होनी शुरू हुईं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने के लिए पहले से ही तैयार था। इसके बाद भी उन्होंने बृहस्पतिवार को आग बुझाने नहीं दिया। शुक्रवार सुबह छह बजे जैसे ही नगर निगम की कूड़े से भरी गाड़ियां और टैंकर आग बुझाने के लिए पहुंचे तो सपा महासचिव शोएब ने लोगों के साथ कूड़ा गाड़ियों को खड़ा करा दिया। इस पर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने भी कूड़े की गाड़ियां खाली नहीं होने तक आग बुझाने का काम रोक दिया। साथ ही सीओ और एसडीएम को शहर की स्थिति से अवगत करा दिया। इसके बाद 11 बजे एसडीएम विवेक राय और सीओ लालकुआं प्रमोद शाह मौके पर पहुंचे। सपा नेता ने पहले आग बुझाने और फिर कूड़ा गाड़ियों को खाली करने की बात कही। लेकिन दोनों अधिकारियों ने दोनों काम साथ में करने की बात कही, जिस पर वह मान गए। इसके बाद निगम की कूड़े की गाड़ियां खाली होनी शुरू हुईं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि शहर से पूरा कूड़ा हटाने में दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन

- असामाजिक तत्व आग लगा रहे हैं। निगम लगातार आग बुझा रहा है। लेकिन कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। अब नगर निगम की गाड़ियों को रोका गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed