{"_id":"61cb7ad4249ac126230e4570","slug":"first-snowfall-of-the-year-in-mukteshwar-bhimtal-news-hld44917931","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तेश्वर में हुई साल की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तेश्वर में हुई साल की पहली बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तेश्वर/नैनीताल/हल्द्वानी। मुक्तेश्वर में मंगलवार की देर रात साल की पहली बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। ठंड की वजह से होटलों में ठहरे सैलानी हिमपात देखने के लिए बाहर आ गए। बदले मौसम के बाद मुक्तेश्वर का तापमान सात डिग्री गिरकर 5.3 और न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
देर रात करीब 8:15 बजे से मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। इसके बाद स्थानीय लोग घरों से जबकि होटलों से सैलानी भी बर्फबारी देखने के लिए बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने बुधवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, गागर, हरतपा और सतबुंगा क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी का अनुमान लगाया है। वहीं बर्फबारी से सेब उत्पादक किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। किसानों ने कहा कि अगर इस बार बर्फबारी अच्छी हुई तो सेब के साथ अन्य फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा। इधर, भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट, ओखलकांडा और धानाचूली क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने से लोग मंगलवार को ठिठुरते नजर आए।
इधर, नैनीताल में लगातार तीन दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 26 दिसंबर की रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल की पहली बर्फ की फाहे गिरी थीं। इसके चलते मंगलवार को सुबह से ठंड महसूस की गई। वहीं सुबह से शाम तक आसमान घने बादलों से घिरा रहा। मौसम को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 11, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।