फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   First patient of dengue found in Haldwani

हल्द्वानी में मिला डेंगू का पहला मरीज 

Wed, 26 Jul 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 26 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
First patient of dengue found in Haldwani
Dengue - फोटो : demo pic

मलेरिया के साथ ही अब डेंगू का डंक भी लगने लगा है। हल्द्वानी में डेंगू का पहला मरीज मिला है। जांच रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी और रौसिल की मलेरिया पीड़ित एक और महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ऊंचापुल निवासी दीवान सिंह (32) को बुखार और कमजोरी होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसआर सक्सेना ने उनकी जांच कराई। जांच में एनएस वन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही डेंगू की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


डॉ. सक्सेना ने बताया कि मरीज की हालत ठीक है और उसकी प्लेटलेट्स 80 से 90 हजार के बीच है। दूसरी ओर, रौसिल निवासी हेमा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। हेमा देवी (40) को बेस अस्पताल लाया गया और फिजीशियन डॉ. अमित रौतेला ने खून के नमूने की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मलेरिया की पुष्टि हो गई और हेमा देवी को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। रौसिल, भौर्सा, जमरानी समेत अन्य क्षेत्रों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह से मलेरिया के मरीज लगातार अस्पताल आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed