{"_id":"614f80f98ebc3e0a0c3badff","slug":"first-friendship-then-19-lakh-thugs-haldwani-news-hld4392869110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की दोस्ती फिर 19 लाख ठग लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की दोस्ती फिर 19 लाख ठग लिए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर ठग गिरोह की महिला ने रिटायर्ड दरोगा से 18 लाख 99 हजार 688 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर रिटायर्ड दरोगा ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कमलुवागांजा रोड हरिपुर नायक निवासी रिटायर्ड दरोगा के पास शोसल मीडिया के माध्यम से ऐन मिशेल लोपेज नामक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद दोनों की व्हाट्सअप में चैटिंग होने लगी। गहरी दोस्ती होने पर दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे। विदेशी महिला ने अगस्त में में रिटायर्ड पुुलिसकर्मी को कुछ उपहार और विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही। इस बीच उसे एक अन्य महिला ने कॉल कर बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बोल रही है। बताया कि पार्सल में वह 30 हजार यूएस डालर और 16 लाख के सोने के जेवर लाई है। उसे कस्टम से छुड़ाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये का भुगतान करना होगा। रिटायर्ड दरोगा ने महिला के बताए बैंक में साढ़े आठ लाख रुपये जमा कर दिए।
इसी तरह महिला ने झांसा देकर दरोगा से कुल 18 लाख 99 हजार 688 रुपये ठग लिए, जब रिटायर्ड दरोगा को पार्सल नहीं मिला तो उन्होंने शक होने पर तहरीर मुखानी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 420 धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट इस मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली के ठग गिरोह ने एक आयल कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ भी लाखों की ठगी की थी।