{"_id":"6a5a8843935708544d00fcdb","slug":"first-division-students-will-also-get-admission-in-mbpg-today-haldwani-news-c-337-1-ha11020-134667-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी में आज फर्स्ट डिवीजन वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी में आज फर्स्ट डिवीजन वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा दाखिला
Sat, 18 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन कुल 31 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीए में 19, बीकॉम में 03, बीएससी गणित में 05 और बीएससी बायो में 03 छात्रों का प्रवेश हुआ है। शनिवार को 60 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा।
कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रो. नवल लोहनी ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कई छात्र एबीसी आईडी के बिना आए थे जिन्हें वापस लौटा दिया गया। बिना एबीसी आईडी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसलिए छात्र समय से सभी प्रमाणपत्र और दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचें।
उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की कि वे भीड़ से बचने के लिए सभी कागजात पहले से तैयार रखें। प्रवेश प्रभारी ने कहा है कि आज कॉलेज में भीड़भाड़ रहने की संभावना है इसलिए छात्र शांति बनाए रखें और काउंटर पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।