फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing on comment on female friend

महिला मित्र पर कमेंट करने पर फायरिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Firing on comment on female friend
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। महिला मित्र पर कमेंट करने को लेकर वैलेजली लॉज में रविवार रात दो युवकों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग के बाद वहां भीड़ लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

वैलेजली लॉज निवासी विनय सागर ने बताया कि वह 5:30 बजे ठंडी सड़क पर बैठा था। उसके साथ उसके मित्र भी बैठे हुए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक की महिला मित्र पर उसके एक दोस्त ने कमेंट कर दिया। महिला मित्र ने यह बात अपने दोस्त को बता दी। विनय का आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी युवक करीब 7:00 बजे उसके घर पहुंचा। और मां के सामने ही अपशब्द कहने लगा। साथ ही अपने भाई से पिटवा देने की धमकी भी देने लगा। आरोप है कि करीब 9:10 बजे पड़ोसी विनय सागर के घर पहुंचा और लड़ने लगा। आरोप है कि उसने विनय के भाई के ऊपर पिस्तौल तान दी। फायर भी झोंक दिया। विनय सागर के अनुसार उसकी मां ने पड़ोसी का हाथ ऊपर नहीं किया होता तो वह गोली उसके भाई को लग जाती। घटना के बाद पुलिस पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

एसपी सिटी भी पहुंचे
फायरिंग की सूचना के बाद एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने सीओ हल्द्वानी, एसओजी और भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया। उन्होंने फायरिंग वाले स्थान का निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई। टीम ने लोगों गोली के छर्रों के नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के बाद लगी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
फायरिंग के बाद वहां भीड़ लग गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष गायब है।
-जगदीश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed