फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing in Lohaghat

गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में दो धड़े भिड़े, फायर झोंकने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Firing in Lohaghat
Firing in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। गुटबाजी में उलझी कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र के दो युवा पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। मंगलवार को बाराकोट ब्लॉक के च्यूरानी में दोनों में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान पिस्टल से हवाई फायर भी किए गए। पीड़ित कांग्रेसी पदाधिकारी ने कार्रवाई का आग्रह कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस महासचिव रजत वर्मा ने मंगलवार शाम थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बेड़ीनाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान च्यूरानी के पास जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके एक कांग्रेसी नेता के बेटे ने कार रोक कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने दो हवाई फायर भी झोंके। वर्मा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच और कार्रवाई होगी। - देवेंद्र मेहता, थानाध्यक्ष, लोहाघाट।
टिकट की जोरआजमाइश का नतीजा है मारपीट
चंपावत। च्यूरानी में मंगलवार को कांग्रेस के दो धड़ों के बीच जो हुआ, उसका संबंध सियासी दांवपेचों से है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 834 वोट से शिकस्त खाने के बावजूद लोहाघाट सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी को टिकट मिलेगा, यह अभी साफ नहीं है। इस अनिश्चितता की वजह पौने चार साल तक क्षेत्र में उनकी निष्क्रियता को माना जा रहा है।
इससे कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेेस प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य इंजीनियर प्रशांत वर्मा इस दौड़ में सबसे आगे हैं। मददगार, मिलनसार स्वभाव और सुख-दुख में लोगों के साथ होने की छवि से वर्मा काफी लोकप्रिय हैं। सियासी पारी शुरू करने के लिए उन्होंने जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता की नौकरी छोड़ दी है।

साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सदस्य रह चुके महेंद्र सिंह माहरा का खुला समर्थन उन्हें है। उनकी टीम वर्मा के साथ जुटी है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की खींचतान आगे भी सियासी उबाल ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed