{"_id":"6629860a158dc19456082064","slug":"fire-reached-the-population-goods-burnt-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103411-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आबादी तक पहुंची आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आबादी तक पहुंची आग, सामान जला
Thu, 25 Apr 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी में जंगल की आग के बाद छाई धुंए की धुंध।
गरमपानी/पहाड़पानी/नैनीताल। धारी में पहाड़पानी क्षेत्र से लगे जंगल बुधवार को भी धधकते रहे। आग के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फायर बिग्रेड, वन विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धुंध से स्थानीय लोग और वाहन चालक परेशान नजर आए। वहीं, नैनीताल में भी वनाग्नि से एक घर का सामान जल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़पानी, महतोलिया गांव और नगदल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर बेतालघाट के कनवाड़ी, थुवा की पहाड़ी पर लगी आग से सड़क पर पत्थर गिरते रहे। नौकुचियाताल से लगे जंगल में भी आग लगी रही। उधर, जंगल की आग गेठियापड़ाव पायलट बाबा आश्रम से करीब एक किलोमीटर आगे नियॉल मैसी के घर तक पहुंच गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में घरेलू सामान जलकर राख हो गया।