{"_id":"6a4174965693bac5e606f0ae","slug":"fire-rages-in-the-forests-of-betalghat-nainital-news-c-8-1-hld1010-791690-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेतालघाट के जंगल में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेतालघाट के जंगल में धधकी आग
Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के कुजोली और नौणा वन पंचायत से लगे वन क्षेत्र के जंगल में रविवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। लंबे समय से क्षेत्र में बारिश नही होने से नमी सूख गई है जिससे आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने देर रात वन पंचायत पर फैली आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुर्गम क्षेत्र के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। संवाद
विज्ञापन