फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Rudrapur Shop

रुद्रपुर की दुकान में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire in Rudrapur Shop
रुद्रपुर। आवास विकास स्थित भवानी इंटरप्राइजेज की दुकान में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पांच गाड़ियों की मदद से सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान स्वामी को 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

तपस्या विहार कॉलोनी गंगापुर रोड निवासी मनीष अग्रवाल की वार्ड 38 आवास विकास कल्याणी व्यू रोड पर भवानी इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार देर शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे उनकी दुकान से आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा और इसकी जानकारी मनीष को दी। मनीष जब तक पहुंचते आग विकराल हो चुकी थी।
आसपास के लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना दमकल विभाग को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) वंश बहादुर यादव और एफएसओ रामधारी यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी। आग से दुकान स्वामी को 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि आग को सवा घंटे की मशक्कत के बाद पांच गाड़ियों की मदद से बुझाया गया।
दुकान के अंदर रखी बाइक भी जली
रुद्रपुर। आग इतनी भयानक थी कि कोई सामान नहीं बच सका। आग से दुकान के अंदर रखी बाइक, एसी, कूलर, लैपटॉप, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, गीजर समेत महंगा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। गनीमत रही कि दुकान के बगल पर सटी मनीष के भाई जतिन की दुकान आग की चपेट में आने से बच गई।

दहशत में आए आसपास के दुकानदार
रुद्रपुर। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग धधकने से आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए थे। हवा के रुख के साथ आग की लपटें खिड़की के रास्ते बाहर तक दिखने लगी थी। दुकान की पहली मंजिल पर सारा सामान जलने के बाद आग दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed