फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Haldwani Shop

कपड़े की दुकान में आग लगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire in Haldwani Shop
मटर गली स्थित कपड़े की दुकान में सुबह आग लगी में सुबह के समय लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। विज्ञप्त? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मटरगली स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों में फैलने से रोका। दुकानदार का दावा है कि आग से करीब दस लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी नासिर हुसैन सिद्दीकी की मटरगली में कपड़े की दुकान है। मंगलवार सुबह सात बजे दुकान से धुआं निकलता देखकर दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उस समय दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। गली में दुकानें सटी होने से कारण बाजार में आग लगने का खतरा था।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम के नेतृत्व में टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि अग्निकांड में दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। घटना से आसपास की दुकानों को मामूली क्षति पहुंची है। प्राथमिक जांच में घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यदि थोड़ी देर होती तो आग बाजार को चपेट में ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed