फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in biscuit factory

बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire in biscuit factory
रामनगर बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला बंबाघेर स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंबाघेर निवासी तन्नु शर्मा की मोहल्ले में ही बिस्किट फैक्ट्री है। वह अपने परिजनों के साथ फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर रहता है। फैक्ट्री स्वामी ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह फैक्ट्री में काम कर ऊपर कमरे में चला गया था। इसी बीच रात करीब 3 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लगने से धुआं उठने लगा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्वामी को दी। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही थी। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन प्रभारी किशोर उपाध्याय आग बुझाने को वाहनों सहित अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दो गाड़ियों से एक घंटे में आग को बमुश्किल बुझाया।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री समेत सामान भी जला
फैक्ट्री स्वामी तन्नु ने बताया कि आग से फैक्ट्री का लिंटर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तैयार खाद्य सामग्री, फ्रिज, स्टेबलाइजर, फर्नीचर भी जल गया। अग्निकांड में उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह आग लगी थी, उसकी दीवार से लगा एक गोदाम भी था। इसमें प्लास्टिक और अन्य सामान भरा हुआ था। अगर मोहल्ले के लोग समय पर घटना की सूचना ना देते तो गोदाम भी आग की भेंट चढ़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed