फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire. broke. three places. Kichha. gas cylinder. exploded.

Kichha: तीन जगह लगी आग...झुलसने से बकरियों की मौत, गैस सिलिंडर फटने से लोगों में दहशत; जानें पूरा मामला

Mon, 22 Apr 2024 01:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

किच्छा में शनिवार की देर रात झाड़ियों में आग लगने से नगर की बिजली गुल रही। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं एक झोपड़ी में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे दहशत फैल गई। वहीं दो बकरियों की जान चली गईं।
 

विज्ञापन
Fire. broke. three places. Kichha. gas cylinder. exploded.
किच्छा में आग से झोपड़ी समेत घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

विस्तार

ऊर्जा निगम के कार्यालय के पीछे शनिवार की देर रात झाड़ियों में आग लगने से नगर की बिजली गुल रही। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं एक झोपड़ी में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे दहशत फैल गई। वहीं दो बकरियों की जान चली गईं।

विज्ञापन


वार्ड पांच में नमक फैक्टरी के सामने रामवीर की झोपड़ी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे झोपड़ी में बंधी दो बकरी और दुकान में रखा सामान जल गया। वहां रखे घरेलू गैस सिलिंडर के फटने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- खौफनाक वारदात: 13 महीने का बच्चा...पहले रेता गला, फिर झाड़ियों में फेंका; नौकर की इस करतूत से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया। दूसरी ओर शनिवार रात पावर हाउस के पास झाड़ियों में आग लग गई। बिजली कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई को बंद कर दी और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके चलते करीब एक घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही। हल्द्वानी बाईपास स्थित काली मंदिर के पास झाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मची रही।। फायर बिग्रेड ने वहां भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

भूसे के ढेर में लगी आग
खटीमा में दमकल विभाग की टीम को रतनपुर, उलधन व सपोरा में करीब 40 एकड़ में नरकुलों और भूसे के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर होज पाइप से पानी डालकर आग बुझाई। इसके चलते गेहूं की फसल जलने से बच गई। टीम में अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी, राजेंद्र सिंह मल्ल, ममता मल्ल, ज्योति बिष्ट, लक्ष्मी दत्त, सुंदर सिंह, प्रदीप कुमार, विक्रम गिरी, दिनेश कापड़ी, विक्रम भंडारी, अमित नाथ आदि थे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed