{"_id":"67f589b46acdbd20e7065745","slug":"fire-broke-out-in-tent-house-goods-burnt-to-ashes-haldwani-news-c-8-1-hld1044-541725-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टेंट हाउस में लगी आग, सामान राख्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टेंट हाउस में लगी आग, सामान राख्
Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
डहरिया स्थित टेंट हाउस में लगी भीषंण आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया में मंगलवार सुबह टेंट हाउस में आग लग गई। अग्निकांड में फ्रिज, बाइक, टेंट आदि सामान जलने के साथ अंदर बंधा कुत्ता भी जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी सामान जल चुका था। घटना में पांच से छह लाख रुपये नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
डहरिया में पार्वती विहार धानमिल के पास महेश का घर से सटा टेंट हाउस है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पौने दस बजे टेंट हाउस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें बढ़ते देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। मैट और कुर्सियों से फैली आग ने वहां खड़ी बाइक औ फ्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच टेंट हाउस की लाइट काट दी गई। आग की लपटों के कारण वहां बंधे पालतू कुत्ते की मौत हो गई। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी की बौछार कर करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी सामान जल गया। टेंट स्वामी ने घटना में छह से सात लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।