{"_id":"66380a1032cc6439fb04e804","slug":"fire-broke-out-in-kishanpur-range-and-bhakra-lamachod-haldwani-news-c-337-1-shld1034-109285-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किशनपुर रेंज और भाखड़ा लामाचौड़ में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किशनपुर रेंज और भाखड़ा लामाचौड़ में लगी आग
विज्ञापन
हल्द्वानी। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन सतर्क है। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव पश्चिमी वृत्त ने बताया कि रविवार दोपहर किशनपुर रेंज के जंगल में आग लग गई। 16 कार्मिकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शाम छह बजे आग पर काबू पाया। वहीं दक्षिणी जौलसाल वन रेंज में भी आग लग गई।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी पश्चिम तराई केंद्रीय प्रभाग में भाखड़ा लामाचौड़ में 10 कार्मिकों ने आग पर काबू पाया। वहीं रामनगर कोसी रेंज में सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वन क्षेत्र में आग लगने पर टोल फ्री नम्बर 18001804141, आपदा कंट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।
कुमाऊं में 22 जगह धधके जंगल
हल्द्वानी। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 24 घटनाएं हुई हैं। इनमें से 22 घटनाएं कुमाऊं क्षेत्र में हुई हैं। आग से 34.49 हेक्टेअर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वहीं कुमाऊं में एक नवंबर 2023 से पांच मई 2024 तक 482 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं। अब तक कुल 657 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। संवाद