{"_id":"654db82b61b0549efa0c6db9","slug":"fire-broke-out-in-hotel-at-nainital-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Hotel Fire: नैनीताल के इस होटल में अचानक लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Hotel Fire: नैनीताल के इस होटल में अचानक लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
Fri, 10 Nov 2023 10:27 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:27 AM IST
सार
नैनीताल में एक होटल के किचन की चिमनी में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे आग (Nainital Hotel Fire) लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। हालांकि तब तक होटल कर्मचारियों ने आग को बुझा दिया था।
विज्ञापन
नैनीताल के इस होटल में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल रोड स्थित होटल के किचन की चिमनी में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे आग लग (Nainital Hotel Fire) गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। हालांकि तब तक होटल कर्मचारियों ने आग को बुझा दिया था।
विज्ञापन
नैनीताल रोड स्थित होटल सौरभ कैंडी की रसोई से चौथी मंजिल पर निकलने वाली चिमनी में बृहस्पतिवार शाम आग की लपटें निकलने लगीं। इस बीच होटल के पास टहल रही एक युवती ने चिमनी को धधकते देखा तो होटल प्रबंधन को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक होटल कर्मियों ने आग को बुझा दिया था।