फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   fire broke out in a school bus in Lalkuan haldwani

Uttarakhand: स्कूल बस में लगी भीषण आग, अंदर मौजूद थे 35 बच्चे, ऐसे बची बच्चों की जान

Sat, 09 Dec 2023 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
fire broke out in a school bus in Lalkuan haldwani
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि सही समय पर बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इंजन में आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed